दतिया में चामुंडा देवी मंदिर में चोरी दानपात्र तोड़ नगदी और सामान ले गए चोर,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया। शहर के हड़ा पहाड़ स्थित चामुंडा देवी मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है।देर रात अज्ञात चोर प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी, बर्तन और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि मंदिर में यह पांचवीं चोरी है।मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।दतिया में लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। इससे पहले सोनागिर के चंद्रप्रभु मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी चोरी हो चुकी है।सुबह जब मंदिर के पुजारी चंद्र मोहन प्रसाद शर्मा पहुंचे तो उन्होंने परिसर में सामान बिखरा हुआ देखा।जांच करने पर दानपेटी टूटी मिली और नकदी गायब थी,जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

Comments