पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान दतिया। मंगलवार को दतिया अल्प प्रवास पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार बडोनी नगर में आयोजित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित हुए, कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत बंदन अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार नें कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वित कर रही है, जिनका सीधा लाभ गरीब मजदूर वर्ग को हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार अंत्योदय के सिद्धांत का प्रतिपादन कर रही है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण के साथ-साथ उनके विचार को आत्मसात करने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। हम सबको भी महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के कल्याण में काम करना चाहिए वसुदेव कुटुंबकम का रास्ता अपनाते हुए सबका साथ सबका विकास के भाव को मन में लेकर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाहा द्वारा की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी जनपद अध्यक्ष बृजेश यादव, युवा नेता आकाश भार्गव,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत डेगुला नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार जिला उपाध्यक्ष भज्जू राय जिला मंत्री भानु ठाकुर मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी पवन पहाड़िया कुलदीप यादव हरिराम बघेल कुलदीप यादव प्रदीप गुर्जर कोमल कुशवाहा भगवान सिंह कुशवाहा कोमल अहिरवार समीक्षा अहिरवार अंकुर पेंटर आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments