KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया डॉ .भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के
अवसर पर कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में एक भव्य आयोजन में दतिया के प्रतिभाशाली जितेंद्र गुरु को उनके कला, साहित्य ,खेल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया, गरिमामयी उपस्थित जिलाधीश स्वप्निल वानखेडे, पुलिस कप्तान सूरज वर्मा , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अक्षय टेम्रवाल जी ने माला, शाल ,श्रीफल सम्मान पत्र से नवाजा,इस मौके पर अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे , संयुक्त कलेक्टर श्रुति अग्रवाल, बृजेंद्र यादव डिप्टी कलेक्टर, जनसंपर्क अधिकारी निहारिका मीणा व आदिम जाति कल्याण विभाग की संयोजिका सुश्री गिरिजा साहू जी उपस्थिति रही व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ! मंच संचालन ऋषि राज मिश्रा द्वारा किया गया! ज्ञात हो जितेंद्र आठ रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं क्रमशः रेन डांस ,वेस्टर्न डांस ,प्राणायाम, कविता पाठ, गायन ,अभिनय, ट्रैक सिंगिंग, जुंबा व एक दर्जन शॉर्ट फिल्म फीचर फिल्म और वेब सीरीज़ मे अभिनय, निर्माता व निर्देशन कर चुके हैं बेस्ट स्टोरी " आर्यंस " के लिए अवार्ड जीत चुके हैं मोटिवेशनल गीत व दतिया गान भी बन चुके हैं मास्टस एथलेटिक्स पाच किलोमीटर पैदल में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट और राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांच मेडल जीत चुके हैं कई सांस्कृतिक व साहित्य कार्यक्रम का आयोजन व समाज सेवा में भी सक्रिय हैं !
शा. कन्या हाई स्कूल होलीपुरा की छात्रोंओ ने नशा मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ. बेटी पढाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया !
Comments
Post a Comment