KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया आज जितेंद्र गुरु के मुख्य आथिथ्य में एसेंट अकादमी का भव्य शुभारंभ ( गुरु जी होटल ,पीतांबरा मंदिर रोड दतिया) में किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ गौतम , (शारीरिक प्रशिक्षक) व सौरभ सर उपस्थि रहे ! सर्वप्रथम कोचिंग के संचालक मनोज सर ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया ,कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल यादव सर ने किया , इस मौके पर छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रही कोचिंग संचालक मनोज सर ने गरीब बच्चों के लिए *नि:शुल्क* प्रशिक्षण देने की बात कही व अपील की अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं *निःशुल्क* काउंसलिंग के साथ-साथ कंपटीशन क्लासेस का प्रशिक्षण प्राप्त करें ! कार्यक्रम के अंत में विवेक सचदेवा ने मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किया।
दतिया अनुराग की आवाज़ ने जीता दिल, सम्मान से गूंजा दतिया का नाम
दतिया। ग्वालियर में आयोजित एक सिंगिंग प्रतियोगिता में अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरते हुए तीसरा स्थान हासिल करने वाले नवोदित गायक अनुराग श्रीवास्तव ने न सिर्फ मंच पर तालियां बटोरीं, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। इसी आयोजन में दतिया की गायिका निहारिका वैश्य मैं भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अनुराग की इस उपलब्धि पर आज जितेन गुरु फिल्म प्रोडक्शन में उनका गर्मजोशी से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।
सम्मान समारोह में पत्रकार जितेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, प्रशांत श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने अनुराग की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जितेंद्र गुरु ने कहा, “दतिया प्रतिभाओं की खान है। जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। ऐसे सम्मान कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं और नई प्रतिभाओं को आगे आने की प्रेरणा देते हैं।”
अनुराग की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
Comments
Post a Comment