प्रेस नोटदतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने पर koi आंदोलन नही ओर उधर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं ।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने पर दामोदर यादव जी द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया, जबकि वे भी ओबीसी समाज से आते हैं।
लेकिन आज जब बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं और उनके पुत्र द्वारा की गई निंदनीय घटना सामने आई है, तब भी इस विषय पर अपेक्षित विरोध नजर नहीं आ रहा है।
यह दोहरा रवैया समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जनप्रतिनिधियों को कानून और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, न कि उन्हें चुनौती देना चाहिए। न्याय के मामलों में सभी के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।
हम दामोदर यादव द्वारा दिए गए बयान का समर्थन नहीं करते हैं, ना ही उनके द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी से सहमत हैं। यह उनका व्यक्तिगत मत हो सकता है, जिसका भीम आर्मी संगठन से कोई संबंध नहीं है।
साथ ही, यह स्पष्ट किया जाता है कि बिना जिला अध्यक्ष की अनुमति के कोई भी व्यक्ति भीम आर्मी संगठन का नाम उपयोग न करे। व्यक्तिगत बयान को संगठन का आधिकारिक रुख बताकर प्रस्तुत करना पूर्णतः अनुचित है।
संगठन की गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संगठन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment