KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया । स्वर्गीय श्री हरदयाल श्रीवास्तव एक अच्छे इंसान के साथ अच्छे चित्रकार भी थे । आज उनके बेटे चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह रखा गया , अच्छा प्रयास है । हर पुत्र को अपने पिता के लिए संपूर्ण त्याग और तपस्या के साथ हर वर्ष अपने पिता को जीना चाहिए । श्री हरदयाल श्रीवास्तव थे सुप्रसिद्ध चित्रकार - उक्त विचार तनुष्का प्रिंटर्स पर , पत्रकार चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के पिता हरदयाल श्रीवास्तव की 18 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि के आसन्दी से जिला जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक सुश्री निहारिका मीना ने व्यक्त किए । अध्यक्षता म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक श्री मनोज गोस्वामी जी ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में दतिया के सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री बलदेव राज बल्लू उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक सोनी ने किया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय श्री हरदयाल श्रीवास्तव के चित्र पर फूल माला अर्पण करके ,उनके चरणों में नमन किया, श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम आयोजक पत्रकार चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने अपने पिता के अद्भुत कार्यों का संस्मरण सुनाया । कार्यक्रम की विशेष अतिथि बल्देव राज बल्लू ने कहा -- पिता अनमोल विरासत है । हम सभी को अपने पिता को निरंतर याद करके उनसे ऊर्जा प्राप्त करना चाहिए । पिता है तो हम हैं । आज चंद्रप्रकाश नहीं ने जो काम किया , वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार श्री मनोज गोस्वामी ने कहा -- मेरे पिता 98 वर्ष के होने के बाद हम सभी भाइयों को आर्शीवाद दे रहे हैं । प्रत्येक व्यक्ति को अपने बुजुर्ग माता-पिता की भरपूर सेवा करना चाहिए । आज चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर जो स्मृति समारोह रखा निश्चित अनुकरणीय प्रयास है इस अवसर पर पत्रकार संतोष तिवारी , पत्रकार नितिन गोस्वामी,पत्रकार दीपक श्रीवास्तव , पत्रकार विकास सेन , पत्रकार संजीव रिछारिया,कलाकार जितेंद्र गुरु , संगीतकार हर्षवर्धन दुबे , रूपेश सेन , ने स्वर्गीय हरदयाल श्रीवास्तव के चित्र पर फूल माला अर्पण करके चरणों में नमन किया । इस अवसर पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव , मनोज गोस्वामी , बलदेव राज बल्लू , डॉ. आलोक सोनी ने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी निहारिका मीना को अंगपट्टिका , मां पीतांबरा की तस्वीर भेंट करके सम्मान किया । सभी अतिथियों का स्वागत आकाश श्रीवास्तव , अंकित श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव, वासुदेव श्रीवास्तव , अनुष्का श्रीवास्तव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया । समारोह में नीरज मोटवानी , अशोक कुशवाहा , प्रदीप कुशवाहा, डॉ पी के पाईक , सरदार हरभजन सिंह , अजय पंजवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । आभार पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया ।
Comments
Post a Comment