दतिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने वार्डों का भ्रमण कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया लोकेन्द्र कुमार सरल ने आज शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जनगणना कार्य की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की विस्तार से समीक्षा की।
श्री सरल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 1 मई से 30 मई तक जनगणना का प्रथम चरण संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं जनगणना का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम श्री सरल ने आमजन से भी अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें।

Comments