दतिया उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना।

 KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


दतिया बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम  जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे। 

Comments