KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
मप्र में किसानों को सरकार द्वारा ठगा गया हैं- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक
ग्वालियर के रायरू में एनएच पर कांग्रेस ने किया चक्काजाम,
दतिया। मध्यप्रदेश में किसान परेशान नहीं हैं, किसानों को सरकार द्वारा ठगा गया हैं, किसानों के साथ लूट हुई हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी पूरे एक महीने देरी से शुरू हुई, इसके बाद भी खरीदी केंद्रों पर किसानों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा।
किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है।
यह विचार मप्र कांग्रेस महासचिव एवं ग्वालियर ग्रामीण के संगठन प्रभारी सेंवढ़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने गुरुवार को ग्वालियर के रायरू में किसानों की समस्याओं को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आयोजित चक्काजाम प्रदर्शन आंदोलन में उपस्थित किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित कर व्यक्त किए।
चक्काजाम आंदोलन को प्रमुख रूप से संजना जाटव,सचिव एआईसीसी, कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री, पीसी शर्मा पूर्व मंत्री, सांसद अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक केशव देसाई साहब सिंह गुर्जर,सुरेश राजे,दिनेश गुर्जर,
नीतू सिकरवार, प्रवीण पाठक पूर्व विधायक, रश्मि पंवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण प्रभू दयाल जोहरे, जिलाध्यक्ष शहर सुरेंद्र यादव, संजय यादव, भितरवार आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में किसानों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
Comments
Post a Comment