*दतिया कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दतिया की जागरूक जनता और कांग्रेस परिवार का हृदय से आभार किया।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया लोकतंत्र के इस महापर्व में दतिया विधानसभा के मतदाताओं ने उत्साह,शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रत्येक मतदाता को हमारा सादर नमन।
हम कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता,पदाधिकारी,बूथ स्तर तक समर्पित साथियों, सहयोगियों और उन सभी नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने पूरी निष्ठा,अनुशासन और लोकतांत्रिक भावना के साथ इस चुनाव प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई।
हमें पूरा विश्वास है कि दतिया की जनता ने विकास,न्याय और जनहित के पक्ष में अपना निर्णय दिया है। अब हम सभी अंतिम परिणाम का सम्मानपूर्वक इंतजार करेंगे।
Comments
Post a Comment