KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया बरगी डेम क्रूज हादसे के लिए सरकार दोषी - घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक
हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए सेंवढ़ा में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
दतिया। जबलपुर के बरगी डेम में पर्यटकों की क्रूज डूबने से हुई ह्रदय विदारक दुर्घटना में निर्दोषों की असमय दुःखद मृत्यु के लिए सीधे तौर पर मोहन सरकार दोषी हैं।
सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में लगातार निर्दोष लोगों को जान गबानी पड़ रही हैं। चाहे रीवा जिले में जहरीले कफ सीरप से कई मासूमों की मौत हो या इंदौर में सीवर से दूषित पानी पीने के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु की घटना। इन दुर्घटनाओं के लिए सरकार दोषी हैं, सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण व भय नहीं है, पूरे प्रदेश में भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं, आम जनता के साथ लूट घसोट हो रही हैं, इसका खामियाजा जान को भुगतना पड़ रहा है।
यह विचार मप्र कांग्रेस महासचिव एवं सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सेंवढ़ा में गोविंद महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष क्रूज हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देशराज कुशवाहा द्वारा किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी मांग हैं कि हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, लापरवाहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न् हो इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए।
इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट मौन धारण किया।
श्रद्धाजंलि सभा में सेवड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाह,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बादशाह खान,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयवेन्द्र सिंह परिहार,पूर्व मण्डलम अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चौहान,पूर्व पार्षद सतेन्द्र यादव, विनोद शर्मा, उत्तम शर्मा, हरनारायण अहिरवार, समाज सेवी भूपेंद्र सिंह राणा ने दुःखद ह्रदय विदारक घटना पर अपने विचार रखते हुए श्रद्धांसुमन अर्पित किए और ऐसी घटनाओ की पुनरावृति न हो इसके लिए शासन-प्रशासन से अपील की।
श्रद्धांजलि सभा में
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसमंत सिंह बघेल,पूर्व जिला सचिव शंकर सिंह चौहान, पूर्व पार्षद नगर पंचायत सतेन्द्र यादव, मण्डलम
अध्यक्ष रवि राजपूत, पूर्व पार्षद राजेंद्र नोनेरिया जी,पूर्व मंडी सदस्य उधम सिंह बाबा नागिल, केपी यादव, सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार कुशवाह उत्तम शर्मा, बादाम पिरोनिया, बदन परिहार, विनोद शर्मा, केदार परिहार, रामप्रसाद कुशवाह, हुकुम सिंह बुंदेला, वीर सिंह यादव, तनमय शर्मा,जनक कुशवाह,शेर सिंह यादव,तनमय प्रजापति,धर्मेंद्र साहू मोहन कुशवाह,राकेश बाल्मीकि,मानव खान, नासिर पठान,देवेंद्र परिहार,इरफ़ान खान,सोनू खान,जीतू ठाकुर आरिफ खान, साजिद खान,जीतू कुशवाह आदि ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Comments
Post a Comment