दतिया सेवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संनकुआ घाट बढ़ती घटनाओं को रोकने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।संनकुआ घाट सेवढ़ा पर लगातार हो रही डूबने की घटनाओ को रोकने हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं घटना क्षेत्र के थानो की सीमाओ के निर्धारण के सम्बद्ध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवड़ा द्वारा जिलाधीश दतिया के नाम सेवढ़ा तहसीलदार राजेंद्र जाटव को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में बताया गया कि, राजस्व एवं थानो की समीओ के निर्धारण को लेकर बोर्ड लगाए जाए जिससे दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र की पहचान कर पीड़ित परिवार जनो को जल्द न्याय मिल सके।नदी पर डेंजर जोन में रस्सी जंजीर एवं बेरीकेडिंग लगाए जाए। बचाव दल एवं गोताखोरो की स्थाई व्यवस्था की जाए।घाटो पर चेतावनी बोर्ड एवं गहराई सम्बंधी संकेतक लगवाये जावे। विशेष पर्वों पर पुलिस बल की पूरे टाइम तैनाती की जावे। नौकायान के समय पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने की अनिवार्यता की मांग एवं नदी पर डले स्टीमर में चौबीस घंटे पेट्रोल उपलब्ध बनाए रखने की मांग। सेवढ़ा मे दुःखद घटनाये होने पर शव वाहन उपलब्ध नहीं हैं शाशन एवं प्रशाशन द्वारा किसी भी मद से शव वाहन की व्यवस्था की जावे।इन मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि आगे से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो! अतः सनकुआ पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी व्यवस्थाएं कराई जाएं।
मांगे पूरी न होने कि दशा में कॉग्रेस पार्टी भविष्य में बड़ा आंदोलन भी कर सकती है।ज्ञापन के समय कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाह,नगर अध्यक्ष कॉग्रेस बादशाह खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयविंद सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एन.डी. प्रजापति,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह बघेल,सेवादल प्रदेश सचिव धीरज गांधी, मण्डलम अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव  मण्डलम अध्यक्ष रवि राजपूत,एडवोकेट हरनारायण अहिरवार सेवादल अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, विनोद शर्मा एवं कवि राणा भूपेंद्र सिंह आदि जन मौजूद  रहे।

Comments