पीतांबरा पीठ मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ प्रशासन को तुंरत संज्ञान लेना चाहिए-अशोक दांगी बगदा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया पीतांबरा पीठ मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ प्रशासन को तुंरत संज्ञान लेना चाहिए-अशोक दांगी बगदा। 

9दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पीतांबरा पीठ के मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शुकवार को पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल महोदय को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले कुछq दिनों से देखने में आ रहा है कि लगभग दो तीन माह से मां पीतांबरा पीठ मंदिर पर आये दिन अपनी व्यक्तिगत हित व स्वार्थ के लिए कुछ न कुछ ऐसा घट रहा है जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है अपने आर्थिक हितों के कारण आए दिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे है ऐसे लोगों को पीतांबरा पीठ मंदिर की प्रतिष्ठा से कोई लेना देना नहीं है वह केवल अपने हित ही देख रहे है माई के भक्तों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा इससे बेपरवाह ऐसे लोग केवल अपना हित देख रहे है ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को तुंरत संज्ञान लेना चाहिए एवं एक बेहतर ओर पारदर्शी व्यवस्था मंदिर में देना चाहिए अतः जो भावनाएं माई के भक्तों एवं स्वामी जी के शिष्यों की है उन्हें आहत होने से बचाए!इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव रामकुमार मोंगिया,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुईन कुरैशी,विक्रम दांगी,हंसमुखी राजपूत,रामवीर दांगी,अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार,संजय आदि उपस्थित रहे!

Comments