गुलियापुरा के पास रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया, - गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलियापुरा के समीप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
गोराघाट थाना पुलिस ने मामले की तस्दीक शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में व्यक्ति का फोटो भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी है या यह किसी का परिचित है, तो वे गोराघाट थाने में संपर्क करें।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर मिला है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन से कटने से हुई है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Comments