KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
आरोह खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे हैं अच्छे खिलाड़ी बनने के टिप्स।
*अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने वाले बच्चे बनते हैं अच्छे खिलाड़ी - स़ंजय रावत खेल समन्वयक*
खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया के जिला खेल अधिकारी अरविंद सिंह राणा की दिशा निर्देशन में 1 मई से 31 मई 2026 तक आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण प्रदेश का आयोजन जिले के विभिन्न स्थान पर किया जा रहा है इसके अंतर्गत विकासखंड दतिया में शासकीय कन्या हाईस्कूल होलीपुरा पर कराटे, कबड्डी, योग, और शारदा हाईस्कूल राजघाट कॉलोनी में कबड्डी, योग, सरस्वती स्कूल भरतगढ़ पर खो-खो, कबड्डी, का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जिसमें बच्चे बड़ी संख्या में प्रशिक्षण ले रहे हैं उक्त जानकारी देते हुए युवा समन्वयक विकासखंड दतिया संजय रावत ने बताया है कि प्रशिक्षण सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाता है जिसमें बच्चों को योग फिजिकल फिटनेस और खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है बच्चों को प्रतिदिन खेलों की स्किल सिखाई जाती है जिससे वह अच्छे खिलाड़ी बने प्रशिक्षण उपरांत खेलो बड़ो योजना के अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर आगे बढ़ने का कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा प्रशिक्षण शिविर में ऑनलाइन₹11 कर रही पंजीयन करवा कर कोई बच्चा शिविर में भाग ले सकता है इस अवसर पर संजय रावत ने कहा की अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने वाले बच्चे अच्छे खिलाड़ी बनते हैं इसलिए मन लगाकर मेहनत करें वह अच्छे खिलाड़ी बनकर जिले का नाम रोशन करें। कन्या हाई स्कूल होलीपुरा पर प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर एव हर्षिता शर्मा और शारदा हाईस्कूल राजघाट कॉलोनी सुनील सिंह कुशवाहा सरस्वती विद्यालय भरतगढ़ पर अमृत सिंह गुर्जर बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं
Comments
Post a Comment