KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
रक्तदान महादान जीवनदान O नेगेटिव ब्लड है!
दतिया अगर आपके अंदर मानवसेवा करने का जज्बा है तो आप कभी भी कहीं भी जाकर ब्लड डोनेट कर सकते हैं ऐसा ही कार्य हमारे Bhaiyaji रोहित शर्मा पायलेट ने किया दतिया राजघाट कॉलोनी निवासी राजीव उर्फ गुल्ली सेन की भाभी जिनके शरीर में मात्र 5000 प्लेटलेट्स बची थी और उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक मोड़ पर पहुंच गई थी
*Bhaiyaji रोहित शर्मा पायलेट ने ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल* में
उनके लिए *40000 प्लेटलेट्स डोनेट कर उनकी जान बचाई कहते हैं* कि रक्तदान महादान जीवनदान होता है इस महान और नेक कार्य में पायलट साब सदैव आगे रहते हैं और आज उन्होंने 26वीं बार रक्तदान कर यह साबित भी किया
आप लोगों से भी आग्रह है कि जब भी आपको मानवसेवा करने का लोगों की जान बचाने का अवसर मिले तो आप लोग ज्यादा से ज्यादा आगे आकर लोगो की मदद करें ईश्वर ने हमें यह जीवन दिया है तो हमें ऐसे नेक कार्य करते रहने चाहिए क्योंकि कल का कोई भरोसा नहीं है कहते हैं कर भला तो हो भला तो आप लोग भी ऐसे भलाई के कार्य करते रहे
Comments
Post a Comment