KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में गहोई समाज करेगा भाजपा पार्टी में काम,
पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले गहोई समाज वरिष्ठ जन,
दतिया में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में क्षत्रिय पाल और गहोई समाज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डी पी सिज़रिया पप्पू सिजरिया और चंदू साहू नें कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया
भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर गहोई समाज के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी नें पुष्पमाला पहनाकर और पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया पूर्व दतिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डी पी सिजारिया नें अपने विचार रखते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गहोई समाज का शोषण किया है कई समाज के युवाओं को और वरिष्ठों को राजनीति में आगे नहीं बढ़ने दिया जबकि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गहोई समाज के युवाओं को और वरिष्टों को हमेशा सम्मान दिया और पार्टी के कई पदों पर रखकर उनका मान बढ़ाया है भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है और कांग्रेस पार्टी दतिया में कुछ गिने-चुने लोगों की पार्टी बची है इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी विपिन गोस्वामी धीरू दांगी बृजेश यादव प्रशांत डेगुला योगेश सक्सैना श्रीमोहन सुहाने राजू निचरेले भानु ठाकुर पवन पहारिया बल्लन गुप्ता सुमित भार्गव सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment