KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। जिले के ग्राम सिरोल में एक बोरिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
दतिया सिरोल में ग्रामीणों के अनुसार राजू अहिरवार के घर पर स्थित करीब 150 फीट गहरी बोरिंग से पानी के साथ किसी तरल पदार्थ के निकलने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग से निकल रहे पानी में डीजल जैसे तरल पदार्थ की गंध और चिकनापन महसूस हो रहा है। लोगों ने बताया कि पानी में हाथ डालने पर हाथों पर तेल जैसा असर दिखाई दे रहा है, जिससे गांव में कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया है।
सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग बोरिंग से निकल रहे पानी को देखने पहुंचे। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि अभी तक संबंधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि पानी में मिल रहा यह पदार्थ आखिर क्या है। ग्रामीणों ने प्रशासन और भू-जल विभाग से जांच कराने की मांग की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी संभावित खतरे से बचाव किया जा।
Comments
Post a Comment