दतिया दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान मैं जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन हुआ


आज दतिया होटल रतन रॉयल झांसी बायपास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी दतिया का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ  उद्घाटन सत्र में आए सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया प्रशिक्षण वर्ग के शुभारम्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास की एक आधारशिला है इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास वैचारिक परिपक्वता और संवाद कौशल में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है, जो आने वाले समय में हमारी संगठनात्मक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस प्रशिक्षण वर्ग 8 सत्र में संपन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग के प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के द्वारा प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखी गई कार्यक्रम में केंद्र सरकार प्रदेश सरकार एवं स्थानीय विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया  इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया प्रभारी मंत्री एंदल कंसाना सांसद श्रीमती संध्या राय संभाग प्रभारी डॉ अभय यादव जिला प्रभारी गजेंद्र सिकरवार पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी कौशल शर्मा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल पूर्व सांसद अशोक अर्गल वेदप्रकाश शर्मा अनूप सिंह भदोरिया राजेश सोलंकी श्रीमती संघमित्रा अहिरवार  प्रशिक्षण वर्ग का संचालन वर्ग टोली संयोजक विपिन गोस्वामी के द्वारा किया गया सहित भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments