दतिया किला चौक पर उतरे नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल, व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद, शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया किला चौक पर उतरे नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल, व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद, शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण
दतिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार शाम शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के हृदय स्थल किला चौक पर चौपाल लगाकर उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव भी सुने। एसपी खंडेलवाल ने शहर के छोटे-बड़े व्यापारियों से चर्चा करते हुए पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन को सख्त और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रमुख पॉइंटों और पीतांबरा पीठ की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। मौके पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एसपी स्टेनो सूरज कुमार मुदगल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment