KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सर्किट हाउस दतिया में महिला कांग्रेस की प्रभारी डॉ. श्रीमती रचना शेर सिंह एवं सह प्रभारी श्रीमती मुन्नी अगरिया द्वारा महिला कांग्रेस की मीटिंग ली गई जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं महिला संगठन पर चर्चा की गई डॉक्टर रचना शेर सिंह ने कहा की जिला दतिया में महिलाओं का मजबूत संगठन तैयार करना एवं महिला अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए भाजपा की महिला विरोधी नीतियों का विरोध करना है और जो डीजल पेट्रोल एवं गैस के दाम बढ़ने से आम जनता गरीब किसान एवं महिलाओं के ऊपर महंगाई का बोझ भाजपा सरकार ने डाला है इसका विरोध करते हैं ।डॉ रचना शेर सिंह ने दतिया जिले की आम समस्याओं पर चर्चा करते हुए बिजली पानी और अस्पताल में जो अव्यवस्था फैली हुई है उन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूर करने की बात कही साथ ही आज महिला कांग्रेस के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी के बड़े हुए दामों के विरुद्ध प्रदर्शन किया इस मीटिंग में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अशोक दांगी शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला जिला संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर सेवा दल अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह एवं पूर्व संगठन मंत्री सुरेश झा महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष गुड्डी जाटव प्रदेश सचिव जामंत्री दादोरिया महिला सेवा दल अध्यक्ष मंजू गौतम एडवोकेट रमा सिंह बेस एडवोकेट हंसमुखी राजपूत पूर्व जनपद सदस्य ममता कुशवाह शारदा वंशकार गंगा आदिवासी भारती ठाकुर एड विशाखा कुशवाह ममता साहू लक्ष्मी कुशवाह सुमन कुशवाह माया आदिवासी बेनी आदिवासी महादेवी जाटव मीणा आदिवासी अनीता आदिवासी उमा आदिवासी भुवन आदिवासी सुभद्रा आदिवासी एवं महिला कांग्रेस की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment