KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया थाना यातायात पुलिस दतिया द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल होली क्रॉस में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन एवं SDOP दतिया सुश्री आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना यातायात दतिया द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल होली क्रॉस में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा एवं सूबेदार होतम सिंह बघेल ने छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने के उपाय बताए। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया गया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
Comments
Post a Comment