दतिया जितेंद्र गुरु ने किक बोक्सरों का किया सम्मान ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

  दतिया  राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दतिया के 4 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 

इंदौर में आयोजित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन पॉइंट फाइट इवेंट में दिखाया दम 
दतिया।  इंदौर के धार रोड कलारिया स्थित किड्स कॉलेज में 8 से 10 मई तक आयोजित द्वितीय राजस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में दतिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इस स्पर्धा में दतिया किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के 4 खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण, रजत, और कांस्य  पदक पर अपना कब्जा जमाया है खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से एसोसिएशन और खेल प्रेमियोंवो में भारी उत्साह है।
    यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सोंडवाले और महासचिव आशुतोष दधीची के मार्गदर्शन में संपन्न हुई । प्रतियोगिता मे दतिया से कोच के रूप मे अविनाश राजपूत उपस्थित रहे ।
बजरंग मार्शल आर्ट एकेडमी दतिया के कोच अविनाश राजपूत, अभिषेक राजपूत (टाइगर)ने बताया कि पॉइंट फाइव इवेंट में सब जूनियर वर्ग में मधुर राजपूत (ग्राम बुधेड़ा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया सीनियर वर्ग में अविनाश राजपूत (ग्राम बडेरा ) ने स्वर्ण पदक हासिल किया 
और प्रथम बाल्मिक ने रजत पदक हासिल किया और जूनियर वर्ग में श्याम सुंदर ने  कांस्य पदक हासिल कर अपने दतिया जिले का नाम रोशन किया ! जितेंद्र ने जिले के  खिलाड़ियों का स्वागत और उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं बधाइयां दी ! 
इस मौके पर कोच मयंक गौतम व श्रेयांशी स्वर्णकार उपास्थि रही !

Comments