अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन- शहर के कला एवं संगीत प्रेमियों के लिए ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन- शहर के कला एवं संगीत प्रेमियों के लिए ,एक विशेष सांस्कृतिक संध्या अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन श्री अवध बिहारी मंदिर किला चौक पर सांय 7 बजे दतिया में किया जा रहा है। दतिया के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित नारायण लाल भट्ट की स्मृति में आयोजित  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला जी करेंगे। कार्यक्रम में बनारस घराने के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डॉ ऋषि मिश्रा ,सारंगी वादन पं अनीस मिश्रा बनारस  प्रस्तुति देंगे। हारमोनियम पर संगत श्री विवेक जैन ग्वालियर एवं तबला  बादन श्री हितेश मिश्रा दतिया करेंगे। साथ ही कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दतिया के विराज तोमर द्वारा की जाएगी।पंडित नारायण लाल भट्ट स्मृति आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश लिटोरिया ने बताया कि पंडित नारायण लाल भट्ट न केवल दतिया बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रहे हैं जिनके गीत आज भी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित किये जाते हैं। कार्यक्रम संयोजक विनोद मिश्रा ने दतिया के लोगों, संगीत प्रेमियों से विशेष अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर  कार्यक्रम का आनंद लें।

Comments