KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया श्री पीतांबरा पीठ ट्रस्ट द्वारा सात लोगों को पीठ से निष्कासित किए जाने की सूचना जारी
श्री पीतांबरा पीठ ट्रस्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार 19 मई 2026 को श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा ट्रस्ट प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी।
ट्रस्ट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद संबंधित सात व्यक्तियों को पीठ की सभी गतिविधियों से निष्कासित कर दिया गया है।
मामले में आगे की कार्रवाई हेतु ट्रस्ट द्वारा पुलिस प्रशासन को भी आवेदन सौंप दिया गया है।
Comments
Post a Comment