दतिया प्रशिक्षण शिविर में बच्चे खेलें सीखें और आगे बढ़े- संजय रावत खेल समन्वयक।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया प्रशिक्षण शिविर में बच्चे खेलें सीखें और आगे बढ़े- संजय रावत खेल समन्वयक। 

*ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का कन्या हाईस्कूल होलीपुरा हुआ शुभारंभ 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड मुख्यालय के अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपूरा पर एक माह का  ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आज औपचारिक शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर ने किया प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी देते हुए युवा समन्वयक विकासखंड दतिया संजय रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा जी के दिशा निर्देशन में और जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट और कबड्डी योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

Comments