*पिता ने बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती.*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*पिता ने बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती.*
दतिया। जिले के उनाव थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवती पर उसके पिता द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस की सहायता से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवती की पहचान रानी दोहरे (24 वर्ष) निवासी उनाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अक्सर बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी, जिससे उसके पिता प्रकाश दोहरे (55 वर्ष) नाराज रहते थे।
मंगलवार को इसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार समझाने और रोकने का प्रयास करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे युवती घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Comments