कोलारस विधायक के रिश्तेदार द्वारा आदिवासी शिवराज की जमीन पर कब्जा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान


शिवपुरी । कोलारस विधायक महेंद्र यादव के रिश्तेदार ने विधिवत् सीमांकन कराने के उपरांत राजस्व कर्मचारियों द्वारा सीमांकन करने के बाद स्थापित किए गए चीरा-मुड्डियों को  उखाड़ फेंका, ओर जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की दी धमकी दी ।
विगत दिवस जिलाधीश अर्पित वर्मा को शिवराज सिंह उर्फ शिवराम आदिवासी पुत्र  हरनाम आदिवासी, ग्राम बेदमऊ, पोस्ट पहाड़ा, थाना व तहसील रन्नौद, ने एक आवेदन दिया जिसमें उसकी कृषि भूमि स्थित ग्राम वेदमऊ तहसील बदरवास  में स्थित है, जिसका सर्वे नम्बर 8/7 रकवा 0.40 हैक्टेयर है। उक्त भूमि का सीमांकन राजस्व कर्मचारियों के द्वारा पंचगणों  के समक्ष विगत दिनांक 11मई2026 को किया गया था। सीमांकन उपरांत पत्थर के चीरा गढ़वाकर चतुर्थ सीमाएँ कायम की गई थीं।
कोलारस विधायक महेंद्र यादव के रिश्तेदार राद्धर सिंह यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव एवं उसके पुत्रों कल्ला एवं चंद्रपाल समस्त जाति यादव निवासीगण ग्राम बेदमऊ जो कि मेरी उक्त जमीन पर पूर्व से ही कब्जा किये हुए था। उनके द्वारा सीमांकन के बाद कायम किए गये चीरा मुड्डियां उखाड़ फेंके हैं और कब्जा कर लिया है. गंदी गंदी जातिसूचक गाली गलौच करते हैं और मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। कहते हैं कि सहरिया वाले हम 100 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए है सरकार ही हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है तो तेरी तो 2 बीघा जमीन है तू हमारा क्या कर लेगा, तू यदि ज्यादा करेगा तो सहरिया तुझे जान से मारकर इसी जमीन में गाड़ देंगे तेरी लाश का भी पता नहीं चलने देंगे।  
 ....

Comments