दतिया शानदार CBSE रिजल्ट : दर्श सावला प्रथम, माही गुप्ता द्वितीय स्थान पर।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया RASS-JB पब्लिक स्कूल का शानदार CBSE रिजल्ट : दर्श सावला प्रथम, माही गुप्ता द्वितीय स्थान पर।


RASS-JB Public School का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र दर्श सावला ने 91% अंक प्राप्त कर साइंस ग्रुप में प्राइवेट स्कूल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्रा माही गुप्ता ने 90.8% अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


विद्यालय के कुल 12 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें निशांत यादव (86.8%), अभय गुप्ता (85.8%), योग्यता गुप्ता (85.2%), कपिल यादव (84.8%), उदय गुप्ता (84.8%), काव्या गुप्ता (83.6%), दिव्यांश दुबे (81.6%), कृष्णा यादव (81.0%), मन्नत अडवानी (80.6%) एवं सुमित अडवानी (80.2%) प्रमुख रहे।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments