ग्वालियर के प्रतिष्ठित होटल LA OPERA में बॉलीवुड फिल्म चेहरे पे चेहरा के लिए गत दिवस ऑडीसन हुआ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान


ग्वालियर के प्रतिष्ठित होटल LA OPERA में बॉलीवुड फिल्म “चेहरे पे चेहरा (CHEHRE PE CHEHRA)” का भव्य ऑडिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फिल्म के निर्माता सी डी शेट्य (CD SHETYE) एवं लेखक-निर्देशक इकबाल अली (IQBAL ALI) ने स्वयं उपस्थित होकर कलाकारों का ऑडिशन लिया और प्रतिभागियों के अभिनय की सराहना की। ऑडिशन के दौरान कलाकारों में फिल्म को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर आमिल खान (AAMIL KHAN) द्वारा सफलतापूर्वक संभाली गईं, जिसकी सभी अतिथियों एवं कलाकारों ने प्रशंसा की।
निर्माता एवं निर्देशक द्वारा बताया गया कि कलाकारों के फाइनल होते ही फिल्म “चेहरे पे चेहरा” की शूटिंग ग्वालियर एवं उसके आसपास के सुंदर लोकेशनों पर शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। फिल्म के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।


Comments