KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया इंदरगढ़ मंडी के पीछे 1 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त*
*प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया अवैध कब्जा,
नगर कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया। कलेक्टर दतिया स्वाप्रिनल वानखेडे और एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एसडीएम अशोक अवस्थी और एसडीओपी अजय चानना जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।
जमीन को समतल कराया
कार्रवाई के दौरान एक करोड़ की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। मौके पर तहसीलदार दीपक यादव, कार्यपालक मजिस्ट्रेट आनंद भदोरिया नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, थाना प्रभारी गौरव शर्मा, लांच थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा मंडी सचिव विक्रम जाटव, पटवारी, आरआई, नगर परिषद व मंडी कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment