*दतिया में बड़ा हादसा होते-होते बचा! पुल नहीं होने से तेज बहाव में बहते-बहते बची महिला*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

पुल नहीं, इसलिए जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे ग्रामीण… तेज बहाव में बहते-बहते बची महिला

 

दतिया बारिश के बीच दतिया के बड़ोंन कला क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। सोय नाले पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीण तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं।

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला पानी के तेज बहाव के बीच नाला पार करती दिखाई दे रही है। अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और वह बहते-बहते बच जाती है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता…

पत्रिका टीम जब 29 अगस्त को मौके पर पहुंची तो सामने की स्थिति और भी चौंकाने वाली थी। टीम के सामने ही एक महिला तेज बहाव में बहते-बहते बची। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे संभालकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दूसरी महिला को एक ग्रामीण कंधे पर बैठाकर नाला पार कराता नजर आया।

 बड़ोंन कला से डगरा कुआं, डगरा, हिनोतिया, घुग्सी और हिडोरा को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का सवाल है—आखिर कब तक लोग अपनी जान हथेली पर रखकर नाला पार करते रहेंगे?

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सोय नाले पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

 इधर गोराघाट पुलिस ने बड़ोंन कला में मुनादी कराकर लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की समझाइश दी है।

गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और अपनी जान जोखिम में न डालें।

सवाल वही है—समझाइश से कब तक चलेगा काम? क्या अब सोय नाले पर पुल बनेगा?

Comments