KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान - टी.आई. धीरेंद्र मिश्रा
राज एक्सप्रेस ने पर्यावरण संगोष्ठी एवं किया वृक्षारोपण
दतिया / हमें अपने आने वाले पीढ़ी बच्चों के हित के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए , पेड़ है तो जीवन है , हमारे धर्म शास्त्रों में कहा है एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान - उक्त विचार राज एक्सप्रेस के तत्वाधान में , काली माता आश्रम , ग्वालियर रोड ,दतिया के परिसर में आयोजित , पर्यावरण संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से दतिया कोतवाली के टी आई धीरेन्द्र मिश्रा ने व्यक्त किए । अध्यक्षता अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर डॉ. आलोक सोनी ने की । इस अवसर पर विशेष रूप से महामंडलेश्वर विपुल समाधि नाथ महाराज जी ने सभी को आशीर्वाद दिया । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रांतीय संयोजक मनोज गोस्वामी उपस्थित थे । संचालन पत्रकार चेतन सुखानी ने किया । स्वागत भाषण राज एक्सप्रेस के पत्रकार चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव ने दिया । इस अवसर पर बोलते हुए मनोज गोस्वामी ने कहा - हम सभी लोग प्रतिदिन जितने भी फल खायें , उनके बीच सुरक्षित रखें । फिर सुबह जिस रोड से निकलों उस रोड के किनारे उन बीजों को विखेरते हुए चले जाए , भविष्य में वह अच्छे पेड़ बनेंगे और हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण सौगात होगी । कार्यक्रम के अध्यक्ष पर्यावरणविद् डॉ आलोक सोनी ने कहा -- हम पर्यावरण बचाने के लिए अपनी ओजोन परत को बचाए ,ओजोन परत तब बचेगी जहां हम सभी एसी और फ्रिज का उपयोग कम करेंगे । हम प्रतिदिन एक पेड़ लगाने का संकल्प लें । इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राघवेंद्र समाधियां , प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह कुशवाहा , पत्रकार रूपेश सेन , विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले जितेन्द्र गुरु , पत्रकार दीपक श्रीवास्तव , पत्रकार राहुल शर्मा , पत्रकार मुरारी लाल कुशवाह , पत्रकार जेपी पटवा , रामलखन यादव ,अंकित श्रीवास्तव ,वासुदेव श्रीवास्तव , विनय त्रिपाठी , दीपक पाठक , सहित अनेक गण नागरिक उपस्थित इस अवसर पर नीम , पीपल , आम , गूगल सहित अनेक वैरियटयों के बहुत सारे पेड़ लगाए गए । आभार दीपक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया ।
Comments
Post a Comment