दतिया नगर वासियों ने बम बम महादेव के पास पार्क की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर महोदय जी को दिया शिकायती आवेदन पत्र।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया नगर वासियों ने बम बम महादेव के पास पार्क की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर महोदय जी को दिया शिकायती आवेदन पत्र,
विषय :- बम बम महादेव मंदिर दतिया स्थित पार्क में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबंध में शिकायती आवेदन पत्र
उपरोक्त विष्यान्तर्गत हम दतिया नगर वासियों का निवेदन निम्न प्रकार है
(1) यह है कि दतिया नगर में एक मात्र पार्क बम बम महादेव मंदिर के पास स्थित है जून नगर पालिका परिषद दतिया की अधीन है
(2) यह है कि उक्त पार्क में दतिया शहर के सेकंडों की संख्या में वृद्ध जान व्यक्ति,युवाजन एवं महिलाएं एवं बच्चे प्रात:काल प्रतिदिन घूमने एवं योगा करने आते हैं तथा उक्त पार्क में प्रतिदिन आचार्य गण योग शिविर संचालित करते हैं जिसमें शहर की महिलाएं युवा वृद्धजन व्यक्ति एवं बच्चे भाग लेते तथा आचार्य जी की देख रख में योग करते हैं जिससे कई व्यक्तियों की विभिन्न प्रकार की बीमारियो से मुक्ति मिली है
(3) यह कि उक्त पार्क में काफी संख्या में महिलाएं,व्यक्ति, बच्चे एवं वृद्धजन करीबन 3 घंटे रहते हैं जिससे उन्हें टॉयलेट जाने की आवश्यकता होती है तो सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को रहती है इसलिए उक्त पार्क में सार्वजनिक शौचालय एवं पानी पीने की व्यवस्था होना माननीय दृष्टि से परम आवश्यक है
(4)उक्त पार्क में योगासन हेतु विभिन्न प्रकार की मशीन लगाई गई हैं थी जो वर्तमान में उक्त मशीनों में टूट-फूट हो जाने से युक्त मशीनों का उपयोग योग के रूप में नगर वासी नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उक्त मशीनों का मेंटीनेंस होना अति आवश्यक है ताकि नगरवासी उक्त मशीनों का लाभ ले सके तथा साफ सफाई हेतु भी नगर पालिका द्वारा एक कर्मचारी नियमित रूप से नियुक्त किया जाना आवश्यक है ताकि उक्त कर्मचारी पार्क में उचित देख देख एवं साफ सफाई सुचारू रूप से कर सके
(5) यह है कि पूर्व में इन समस्याओं के संबंध में नगर पालिका दतिया को भी आवेदन पत्र प्रस्तुत कर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है तथा समस्याएं आज भी विद्यमान है
(6) यह की जनहित एवं मानवीय दृष्टिगत रखते हुए उक्त पार्क में व्याप्त व्यवस्थाओं को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश नगर पालिका सीएमओ दतिया को दिया जाना न्यायोचित है
अतः श्रीमान जी से विनय निवेदन है कि प्रार्थीगणो के आवेदन पर गंभीर रूप से विचार कर उक्त पार्क में सुलभ कंपलेक्स बनवाना एवं साफ सफाई हेतु एक नियमित कर्मचारियों को नियुक्त करना एवं युक्त योगा हेतु लगी मशीनों का मेंटीनेंस किए जाने की आज्ञा प्रदान की जावे।
प्रार्थी समस्त नगर वासी दतिया
Comments
Post a Comment