मात्स्यिकी महाविद्यालय, दतिया में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया मात्स्यिकी महाविद्यालय, दतिया में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन। 


मात्स्यिकी महाविद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दतिया परिसर में आज "विश्व पर्यावरण दिवस 2026" के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए।” की प्रेरणादायक थीम पर आधारित यह कार्यक्रम दतिया परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम माननीय कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन और आयोजन श्री गणेश कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित प्रमुख अकादमिक दिग्गजों ने पर्यावरण की चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस वर्ष की थीम को ध्यान में रखते हुए, छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन के समाधान के लिए मौखिक प्रस्तुति किए। छात्रों ने प्रकृति से प्रेरित संरक्षण रणनीतियों पर केंद्रित अपनी रचनात्मक अवधारणाओं को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और जैव विविधता पर छात्रों के ज्ञान को परखने और बढ़ाने के लिए एक सामूहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद,डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष) ने औपचारिक स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा सामने रखी। संस्थान के प्रमुख नीति-निर्धारकों ने पर्यावरण स्थिरता पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। डॉ. एस. के. सिंह (निदेशक-प्रसार शिक्षा) और डॉ. एस. के. चतुर्वेदी (निदेशक अनुसंधान) ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए छात्रों के  महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य सत्र का समापन डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, अधिष्ठाता, मात्स्यिकी महाविद्यालय के अध्यक्षीय भाषण के साथ हुआ, जिन्होंने एक सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति से प्रेरित व्यावहारिक समाधान अपनाने का आह्वान किया। इस पूरे कार्यक्रम का सुचारू मंच संचालन डॉ. गिरिजा सौरभ बेहेरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसके बाद आयोजक श्री गणेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments