KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। विश्व विख्यात श्री पीतांबरा पीठ मंदिर का मुख्य द्वार पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह द्वार कब खुलेगा? इसका जवाब न मंदिर प्रशासन के पास दिखाई दे रहा है और न ही संबंधित अधिकारियों के पास। यही सवाल अब श्रद्धालुओं की जुबान पर है – "कब खुलेगा मुख्य द्वार?"
मुख्य द्वार बंद होने के बाद से मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश और निकास की व्यवस्था के कारण भीड़ के समय अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन जाती है। देश-विदेश से आने वाले भक्तों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मंदिर परिसर में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों की चर्चा तो लंबे समय से हो रही है, लेकिन धरातल पर उनकी गति दिखाई नहीं दे रही। यदि मुख्य द्वार निर्माण या सौंदर्यीकरण के कारण बंद किया गया था तो श्रद्धालु जानना चाहते हैं कि कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। डेढ़ वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर की गरिमा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य द्वार को शीघ्र खोला जाना चाहिए। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि मंदिर परिसर में चल रही कई चर्चाओं और विवादों पर भी विराम लग सकता है।
अब सवाल वही है जो हर श्रद्धालु पूछ रहा है — "श्री पीतांबरा पीठ का मुख्य द्वार आखिर कब खुलेगा
ते है भईया जी??
Comments
Post a Comment