KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पीजी कॉलेज दतिया ईको क्लब में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित
दतिया।शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया के इको क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती गार्डन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा सिंह ने छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को हरित शपथ दिलवाकर प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया।इको क्लब की समन्वयक डॉ. चारु सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो एस के पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पुनः उपयोग जैसी पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना तथा "हरित धरती, सुरक्षित भविष्य" के संदेश को समाज तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ से प्रो दुष्यंत यादव, डॉ अमिता यादव, आशीष राहल,डॉ एम चंद्रशेखर, राहुल सिंह कौशल, प्रबल राहुल, रविंद्र गौतम, डॉ राजा सिंह, डॉ चंद्रजीत, अजय माली आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment