KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया खेल विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित
खिलाड़ी एक एक पौधा अवश्य लगाएं और करें संरक्षण - अरविंद सिंह राणा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम परिसर में किया गया। जिसमें नीम आम अशोक के पौधे लगाए गए कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा वरिष्ठ साहित्यकार विनोद मिश्रा युवा समन्वयक संजय रावत विकासखंड दतिया सोनम राजपूत सेवटा खेल प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोग ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए वहीं वरिष्ठ साहित्यकार विनोद मिश्रा ने कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और कहा के एक पौधा सो पत्रों के समान होता है इसलिए हम सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर युवा समन्वय संजय रावत ने कहा कि पौधारोपण
केवल एक कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। वृक्ष से हमें जीवनदायनी ऑक्सीजन और औषधि प्राप्त होती है जो मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए एक-एक पौधा अवश्य लगाएं कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक आदित्य सिंह संजय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment