दतिया: पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण संपन्न

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण सभाकक्ष में दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दलों को मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतदान समाप्ति के बाद सामग्री सुरक्षित रूप से जमा करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया का चरणबद्ध एवं विस्तृत प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट के संचालन, मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदाता सत्यापन, मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रायोगिक सत्र में पाँच-पाँच सदस्यों के समूह बनाकर ईवीएम, वीवीपैट एवं निर्वाचन सामग्री के उपयोग का हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया गया, जिससे मतदान दल वास्…

Comments