KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
*दतिया 11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बेटे ने की पिता की हत्या; ताऊ भी गिरफ्तार*
दतिया। बड़ौनी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने 11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र नितिन सिंह बुन्देला और ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ₹40 हजार के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव घर में छिपा दिया था। बाद में ताऊ की मदद से शव को सामली नदी में फेंक दिया। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, एफएसएल रिपोर्ट और सघन पूछताछ में हत्या का राज खुला। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए टीम की सराहना की। आरोपी न्यायालय में पेश किए।

Comments
Post a Comment