KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ग्राम रेड़ा में बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अनावरण किया*
*बाबा साहब के सपनों को पुरा कर रही है भाजपा -डॉ नरोत्तम मिश्रा*
दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेडा़ में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण कर सादर नमन किया इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने तथा उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया बाबा साहब के विचार, संघर्ष और आदर्श सदैव हमें समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के विचारधारा से चलने वाली पार्टी है प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी और अन्ना दल चुनाव के वक्त बाबा साहब और संविधान को याद करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकारे है 24 घंटे बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलती है और और बाबा साहब का जो सपना था कि अंतिम छोर के व्यक्ति लाभान्वित हो इस संकल्प को पूरा करने में लगी है और आज अंतिम छोर का गांव या व्यक्ति केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लाभकारी योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ रहा है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा श्रीराम नन्ना यादव अतुल भूरे चौधरी विपिन गोस्वामी गिन्नी राजा परशुराम अहिरवार नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार महामंत्री राजेंद्र अहिरवार विनोद अहिरवार पार्षद अर्जुन अहिरवार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर बघेल मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव दीपक अहिरवार श्रीमती शकुंतला अहिरवार कल्लू दांगी बल्लन विश्वकर्मा राजा गौतम मनोज गौतम शैलेंद्र जाटव दीपक अहिरवार कपिल अहिरवार मुकेश पाल हरि पटवा पीतम पाल नरेश पाल रमेश पटवा नवल पटवा कामता पटवा फूल सिंह पाल सतीश यादव बृजेश यादव प्रशांत ढेगुला योगेश सक्सैना श्रीमती मीनाक्षी कटारे किरण टिलवानी अनिल भार्गव बल्लन यादव बृजेश दुबे कानू तिवारी रामेश्वर पाल फूल सिंह पाल बलवीर पाल नरेंद्र पाल मोनू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment