दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026स्वीप अभियान के तहत भारत स्काउट एवं गाइड ने विद्यार्थियों को दिलाई शत-प्रतिशत मतदान की शपथ


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 27 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत संचालित स्वीप अभियान के तहत भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, दतिया द्वारा सांदीपनि शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र में सक्रिय सहभागिता का संदेश देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य अनिल दुबे ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सर्वाेच्च लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, लालच या भेदभाव के  अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
भारत स्काउट एवं गाइड के डीओसी अतिबल सिंह ने स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज में जागरूकता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को 30 जुलाई को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
हाई स्कूल हतलई प्राचार्य राजेश कतरोलिया ने स्वीप अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मत का महत्व समान है। उन्होंने विद्यार्थियों से ष्पहले मतदान, फिर जलपानष् का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शीलू शर्मा, रजनी मुखरैया, अंजना त्रिवेदी, नीलम गुप्ता, ज्योति राय, मृदुला सक्सेना, पुष्पा मित्तल, शशिप्रभा मिश्रा, जयराम पटवा विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ ली।
क्रमांक 132/2026
--------0000-------
विधानसभा स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित 
दतिया 27 जुलाई 2026 / रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 22 दतिया ने जानकारी देेते हुए बताया कि दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 में विधानसभा स्तरीय कंट्रोल रूम न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के रूम नम्बर 4 में स्थापित किया गया है। जिसका मोबाईल नम्बर 8305199022 है। 
क्रमांक 133/2026

Comments