दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा जिलेभर में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा जिलेभर में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है* *गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर स्कूटी चालक से ₹3.30 लाख नकद राशि जप्त की*
दतिय आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ जिले के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद बरामद किए गए। स्कूटी चालक, जो दतिया निवासी बताया गया है, मौके पर उक्त नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Comments