पूर्व विधायक एवं भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने कायस्थ समाज के अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव के निवास पर सौजन्य भेंट की
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पूर्व विधायक एवं भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने समाजसेवी एवं कायस्थ समाज के अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव के निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
भेंट के दौरान दोनों के बीच आगामी उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान, कायस्थ समाज की चुनाव में भूमिका तथा उपचुनाव की रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही ।
Comments
Post a Comment