हर पौधा, सशक्त लोकतंत्र की पहचान" : 'एक पौधा लोकतंत्र के नाम' अभियान में छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मतदान जागरूकता का संदेश

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पौधा लोकतंत्र के नाम" अभियान के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा में छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. सेंगर के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल शैलेन्द्र खरे के सहयोग से आयोजित इस गतिविधि में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी, मतदान के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं को संदेश दिया गया कि जिस प्रकार एक छोटा पौधा भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज को जीवन देता है, उसी प्रकार प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर सुषमा तिवारी, आरती सक्सैना, ममता तिवारी, धर्मेन्द्र अग्रवाल, सीमा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Comments