KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल सोमवार को दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में करेंगे रोड शो*
*- रोड शो में हजारों की संख्या में विभिन्न समाजों के लोग होंगे शामिल*
दतिया/भोपाल, 26/07/ 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 27 जुलाई, सोमवार को दतिया प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 4:30 बजे हवाई मार्ग से दतिया पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात सायं 5:00 बजे सिंधी धर्मशाला में आयोजित कुशवाह समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के पश्चिम द्वार से भैंरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक विशाल रोड शो में शामिल होंगे तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन एवं भारी मतों से विजय दिलाने की अपील करेंगे। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा विभिन्न समाजों के हजारों नागरिक बड़ी संख्या में सहभागी होंगे।
Comments
Post a Comment