*दतिया भाजपा कार्यालय में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, उपचुनाव में जीत का दिलाया संकल्प*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। *मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री Narottam Mishra ने गुरुवार को दतिया भाजपा कार्यालय में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए तन, मन और प्राण से जुटने का आह्वान किया।*

डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने का आग्रह करते हुए भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, "जब तक शरीर में प्राण हैं, मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं और दतिया की जनता-जनार्दन की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा हूं और सदैव समर्पित रहूंगा।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

Comments