KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया विधानसभा उपचुनाव में पिछले सात दिनों से पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया। भाजपा नेताओं की लगातार मुलाकातों और वापसी की चर्चाओं के बीच अवधेश नायक ने कांग्रेस का गमछा पहनकर प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। भाजपा उन्हें अपने पाले में लाने के लिए लगातार प्रयास करती रही, लेकिन आखिरकार नायक ने कांग्रेस के साथ खड़े होकर साफ संदेश दे दिया कि फिलहाल उनकी राजनीतिक पारी कांग्रेस के साथ ही जारी रहेगी। इससे उपचुनाव के सियासी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है।

Comments
Post a Comment