दतिया उपचुनाव से पहले अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने फरार अपराधियों लला महते, राम यादव और अजय यादव (निरावल) के ठिकानों पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा है कि उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Comments