*दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों सहित दतिया नगर में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया क्षेत्र में ढाई साल से बंद पड़े विकास कार्यों को फिर से शुरू कराने का चुनाव है* कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है, भाजपा शत-प्रतिशत विकास कार्यों की गारंटी है* जिसने गरीबी देखी, गरीबों का दर्द देखा, वही उनकी स्थिति समझ सकता है* भारत सिंह कुशवाह*
दतिया, 22/07/2026। दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बुधवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों डोंगरपुर, बानौली, बरोह, महुआ, कुम्हेड़ी, केवलारी, झडिया, रिछरा सहित दतिया नगर के वार्डों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन की सरकार है। यह चुनाव तो दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने का चुनाव है। वे विकास कार्य जो पिछले ढाई वर्षों से बंद पड़े हुए हैं, अब उन्हें फिर से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सरकार कराती है और यदि विधायक भी सत्ता पक्ष का हो तो विकास कार्य और तेज गति से होते हैं। दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में इस बार भाजपा ने अपने कर्मठ कार्यकर्ता श्री आशुतोष तिवारी को आपकी सेवा के लिए भेजा है, इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र का विकास कार्य कराना है। *कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है, भाजपा विकास की गारंटी* दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनव में भी झूठे आश्वासन एवं प्रलोभन देकर दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह किया था। उनका झूठ सामने भी आ गया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास की गारंटी है। भाजपा सरकार में विकास कार्यों को महत्व दिया जाता है। सबका साथ, सबका विकास किया जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी केवल विरासत, वंशवाद को ही देखती है। उन्होंने कहा कि जिसने गरीबी देखी वही गरीबों का दर्द भी समझ सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी गरीब परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने हर स्थिति, परिस्थिति देखी है और वे गरीबों का दर्द भी समझते हैं, इसलिए उन्होंने गरीबों के पक्के मकान बनवाए, उन्हें आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क दिलवाया, गैस की टंकियां दीं, किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान-सम्मान बढ़ाया। हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी एक सामान्य परिवार से आए और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। *कांग्रेसी फिर प्रलोभन देने आएंगे, इस बार नहीं फंसना है* दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से झूठ की नींव पर चुनाव जीतते हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कर्जमाफी का झूठा आश्वासन देकर चुनाव तो जीत लिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। कांग्रेस नेता फिर झूठा प्रलोभन देकर वोट मांगने आएंगे, लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है। वे झूठा प्रलोभन देंगे, वोट खरीदेंगे, लालच देंगे, लेकिन इन सबमें नहीं पड़ना है, बल्कि दतिया विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास एवं हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छोटी सी छोटी समाज को भी पूरा सम्मान दिया। हरएक समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। सभी वर्गों के लिए काम किया। *गांव-गांव में हुआ स्वागत, सत्कार* दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह का ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत, सम्मान भी हुआ। इस दौरान उन्होंने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं। *(राजलखन सिंह)* प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

Comments